Homeहमर बिलासपुररतनपुर के मुरली वन वार्ड क्रमांक 5 के ग्रामीणों ने मूलभूत सुविधाओं...

रतनपुर के मुरली वन वार्ड क्रमांक 5 के ग्रामीणों ने मूलभूत सुविधाओं के अभाव के लिए कलेक्टोरेट पहुंचकर कराया अवगत।

देश आजादी का 77 वा. अमृत महोत्सव मना रहा है लेकिन वही गांव में अब भी लोग मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। जनप्रतिनिधि जिला पंचायत अधिकारियों की अनदेखी के चलते ग्रामीणों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंचते रहे और अपनी समस्या से उन्हें अवगत कराया।

रतनपुर के मुरली वन वार्ड क्रमांक 5 के ग्रामीण इसकी शिकायत लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे, उन्होंने बताया कि आवास की मांग लंबे समय से की जा रही है उन्हें दर-दर भटकने मजबूर होना पड़ रहा है। साथ ही क्षेत्र में नाली बिजली सड़क जैसी मूलभूत आवश्यकताओं के लिए उन्हें रोज भटकना पड़ता है। इसकी शिकायत पंचायत अध्यक्ष सरपंच सहित निगम से भी कर चुके हैं उसके बावजूद भी गांव में झांकने कोई नहीं आता, जिसके बाद ग्रामीण कलेक्टर से शिकायत करने पहुंचे, कलेक्टर के आश्वासन के बाद ग्रामीण लौट गए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments