
बिलासपुर :- तारबहार थाना क्षेत्र की रेलवे कॉलोनी बंगला यार्ड क्वार्टर नंबर 1319 टाइप-3 में अज्ञात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। शिकायतकर्ता कुलदीप कुमार शुक्ला ने बताया कि उनकी पत्नी शिखा पांडेय ड्यूटी से लौटने के बाद सब्जी लेने गई थीं। इस दौरान अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर प्रवेश किया और अलमारी में रखे चांदी का पायल, बाली, सोने का मंगलसूत्र, डायमंड गोल्ड पेंडेंट व 3,000 रुपये नकद समेत कुल ₹57,000 की संपत्ति चोरी कर ले गए।सूचना पर पुलिस ने बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है।पुलिस टीम इलाके में संदिग्धों की तलाश कर रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।


