
रायपुर :- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि GST में किए गए बदलाव आम आदमी के जीवन को सरल बनाने के साथ ही उद्योग और व्यापार को नई गति देंगे। उन्होंने इसे ऐतिहासिक निर्णय बताया।सीएम साय ने कहा कि इस फैसले से आम जनता को बड़ी राहत मिलेगी और कारोबारियों को भी नया प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने छत्तीसगढ़ की तीन करोड़ जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया।


