बुधवार को रेलवे प्रशासन द्वारा पार्सल आफिस में रखे हुए असंबद्ध एवं गैरसुपुर्द उपयोगी सामानों की खुली नीलामी की गई। खुली नीलामी की प्रक्रिया रेल प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ओर से 11 बजे से बिलासपुर स्टेशन के पार्सल आफिस में की गयी। नीलामी की जाने वाली सामानों में डीप फ्रिजर, ट्रालीबैग, पानी एवं कोलड्रिंक की बोतलें शामिल थे। रेल प्रशासन ने नीलामी के पूर्व नीलामी प्रक्रिया में भाग लेने इच्छुक व्यक्तियों से आग्रह किया था हालांकि उसके विपरीत गिने चुने लोग ही नीलामी में शामिल हुए। नीलामी शुरू तो हुई लेकिन पुराने कबाड़ में तब्दील हो चुके सामानों एवं जब्त किए गए सामानों की प्राइस कॉस्ट इतनी अधिक थी कि लोगों के पास बोली के दौरान कुछ बोलने विकल्प नही था।



हालांकि फिर भी कुछ ने उपयोगी सामान जैसे पानी बोतलें जूस एवं कोल्ड्रिंक की बोतलें, मिक्चर बिस्किट की पैकेट, पुराने ट्रॉली बैग की नीलामी हुई। जानकारी मिली कि यहां सूची 10 सामानों की बनाई गई जिसमें छोटे बड़े 1777 सामान शामिल थे। इसमे से 2 डीप फ्रीजर और 1 सिंगल डोर फ्रिज की नीलामी नही हो सकी जबकि 1774 सामानों की नीलामी तय किये गए राशि के हिसाब से नीलाम हुई।




