Homeहमर बिलासपुरबीएससी सेकंड ईयर में हिंदी विषय में बड़ी संख्या में फेल होने...

बीएससी सेकंड ईयर में हिंदी विषय में बड़ी संख्या में फेल होने के बाद “आशीर्वाद पैनल” ने अटल बिहारी विश्वविद्यालय का किया घेराव।

बीएससी सेकंड ईयर में हिंदी विषय में बड़ी संख्या में फेल होने के बाद आशीर्वाद पैनल ने अटल बिहारी विश्वविद्यालय का घेराव किया, इन्हें 3 दिन में सब कुछ ठीक करने का आश्वासन दिया गया है। अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय से संबंधित कॉलेजों के बीएससी द्वितीय वर्ष के परीक्षा परिणाम 5 जुलाई को घोषित किए गए हैं, सैकड़ो विद्यार्थियों को हिंदी विषय में शून्य अंक मिलने और अन्य को बहुत ही कम अंक मिलने पर विद्यार्थियों में आक्रोश है।

विद्यार्थियों का कहना है कि हमने सभी उत्तर अच्छे ढंग से हल किया और अन्य विषयों में हमारे अंक अच्छे आए हैं। सिर्फ हिंदी का मूल्यांकन गलत तरीके से किया गया, उनका यह भी आरोप है कि प्राध्यापकों ने गलत तरीके से कॉपी जांच की है। अपनी इन्हीं मांगों को लेकर छात्र संघ ने विश्वविद्यालय का घेराव करते हुए, परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन सौपा गया। वही परीक्षा अधिकारी ने छात्र हित में निर्णय लेकर विद्यार्थियों का रिजल्ट तीन दिवस के भीतर घोषित करने का आश्वासन दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments