बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा टला, यात्रियों की सतर्कता से युवक की बची जान…

बिलासपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 पर एक बड़ा हादसा होने से टल गया। रायपुर से कोरबा जा रही हसदेव एक्सप्रेस में चढ़ते समय एक युवक का पैर फिसल गया, और वह ट्रैक के नीचे फंस गया। लेकिन गनीमत रही कि मौके पर मौजूद यात्रियों ने तत्परता दिखाई और उसे सुरक्षित बचा लिया गया। यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई और अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। शनिवार रात बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर एक अनहोनी होते-होते टल गई। रायपुर से कोरबा जाने वाली हसदेव एक्सप्रेस जैसे ही प्लेटफार्म नंबर 2 पर पहुंची, एक युवक ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह ट्रेन और ट्रैक के बीच जा गिरा। लेकिन कहते हैं न, सूझबूझ से बड़ा कोई हथियार नहीं होता। प्लेटफार्म पर खड़े यात्रियों ने बिना देर किए युवक को बचाने की कोशिश शुरू कर दी। चंद सेकंड में ही युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। गनीमत रही कि इस हादसे में युवक को कोई गंभीर चोट नहीं आई। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग यात्रियों की सतर्कता और सूझबूझ की जमकर तारीफ कर रहे हैं। बिलासपुर जोन के सीपीआरओ सुस्कर विपुल विलासराव ने भी यात्रियों से खास अपील की है कि वे अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता दें और नियमों का पालन करें। इस घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि यात्रा के दौरान हमें पूरी सतर्कता बरतनी चाहिए। रेलवे प्रशासन भी बार-बार यात्रियों से अपील करता है कि चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने की कोशिश ना करें, क्योंकि यह जानलेवा साबित हो सकता है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles