Homeहमर बिलासपुरबिलासपुर रेल हादसे पर जांच जारी, लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन ने उठाए...

बिलासपुर रेल हादसे पर जांच जारी, लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन ने उठाए सवाल संगठन ने कहा – बिना फैक्ट फाइंडिंग रिपोर्ट केस स्टडी जारी करना अनुचित

बिलासपुर रेल हादसे के बाद अब जांच का दौर तेज हो गया है, लेकिन इस बीच ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन का एक पत्र सामने आया है जिसने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। संगठन ने आरोप लगाया है कि बिलासपुर खंड में हुई दुर्घटना की जो “काल्पनिक केस स्टडी रिपोर्ट” जारी की गई है, उसमें न सिर्फ सिग्नल नंबर गलत अंकित किए गए हैं बल्कि बिना फैक्ट फाइंडिंग रिपोर्ट के ही रनिंग स्टाफ को दोषी ठहराने का प्रयास किया गया है।संगठन ने कहा है कि इस तरह की रिपोर्ट जारी कर पब्लिक में रनिंग स्टाफ की छवि को धूमिल किया जा रहा है, जबकि दुर्घटना के असली कारणों की जांच अभी पूरी नहीं हुई है। उन्होंने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से मांग की है कि जब तक आधिकारिक फैक्ट फाइंडिंग रिपोर्ट सामने नहीं आती, तब तक किसी भी प्रकार की केस स्टडी सार्वजनिक न की जाए।इस पत्र के सामने आने के बाद रेलवे के अधिकारी दिनभर इस पर चर्चा और जांच की औपचारिकताएं पूरी करते नजर आए। हालांकि संगठन के पदाधिकारियों ने कैमरे के सामने आकर कुछ नहीं कहा, लेकिन उनके पत्र से यह साफ झलकता है कि हादसे के पीछे कई ऐसे पहलू हैं जो अब धीरे-धीरे उजागर हो रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments