रेलवे परिक्षेत्र की सड़कों की हालत खस्ता,प्रशासन ने जल्द मरम्मत का दिया भरोसा ,स्टेशन रोड से कॉलोनी तक गड्ढों की मार,डीसीएम बोले जहां जरूरत है वहां तुरंत रिपेयरिंग होगी

शहर से लेकर रेलवे परिक्षेत्र तक सड़कों की हालत इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। जहां शहर की कई सड़कें गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं, वहीं रेलवे क्षेत्र की सड़कें भी जर्जर हो चली हैं। हालांकि रेलवे प्रशासन ने जल्द मरम्मत का भरोसा दिलाया है। बिलासपुर शहर की सड़कों की स्थिति इन दिनों बेहद खराब है। बारिश के बाद से कई जगह डामर उखड़ गया है और बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। लेकिन शहर की तुलना में रेलवे परिक्षेत्र की सड़कें कुछ बेहतर स्थिति में हैं हालांकि इन पर भी मरम्मत की जरूरत महसूस की जा रही है।

रेलवे कॉलोनी, स्टेशन रोड और मंडल कार्यालय क्षेत्र में आने-जाने वाले लोग रोज़ाना इन गड्ढों से परेशान हैं। इस पूरे मामले में जब बिलासपुर रेल मंडल के सीनियर डीसीएम अनुराग कुमार सिंह से सड़कों की मरम्मत को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा रेलवे परिक्षेत्र की सड़कों की स्थिति शहर की सड़कों से कहीं बेहतर है।फिर भी जहां जरूरत है, वहां जल्द ही मरम्मत और पैचवर्क कराया जाएगा ताकि लोगों को कोई असुविधा न हो।उनका कहना है कि स्टेशन रिडेवलपमेंट प्रोजेक्ट के चलते कुछ रास्तों पर काम प्रभावित हुआ है, लेकिन जिन मार्गों पर ज्यादा परेशानी है, उनका निरीक्षण कर रिपेयरिंग वर्क शुरू कराया जाएगा। अब उम्मीद की जा रही है कि रेलवे प्रशासन के आश्वासन के बाद जल्द ही परिक्षेत्र की सड़कें भी दुरुस्त होंगी। ताकि यात्रियों और कर्मचारियों को आने-जाने में राहत मिल सके।


Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles