बिलासपुर शहर के बीचोबीच स्थित कंपनी गार्डन की स्थिति बरसात के आते ही हुई बदत्तर।

शहर के बीचो-बीच बिलासपुर का स्वर्ग कहलाने वाला कंपनी गार्डन बदहाल स्थिति में नजर आ रहा है। बारिश की शुरुआत हो गई है। ऐसे में कंपनी गार्डन की स्थिति बदत्तर होती जा रही है। कंपनी गार्डन में बच्चों के खेलने वाले स्थान में पानी भर गया है। जिसकी वजह से बच्चे खेलने नहीं आ पा रहे हैं। इसके साथ ही कई जगह के बैठने वाले स्थान टूटे गए है। शहर के बीचो-बीच सबसे प्रसिद्ध कंपनी गार्डन की ऐसी स्थिति लोगों को परेशान कर रही है। लोगों का कहना है कि बच्चों को गार्डन घूमाने कैसे लाएं, गार्डन में तो पानी भरा हुआ है।

वही जगह-जगह कचरा है और टाइल्स भी टूटे हुए हैं। जहां की एक तरफ शहर में सिर्फ गिने चुने ही गार्डन है। वही यह देखने को मिल रहा है कि नगर निगम जो गार्डन है उनका भी रखरखाव नहीं कर पा रही है। इसी वजह से बारिश आते ही शहर के अधिकतर गार्डन की स्थिति बिगड़ जाती है। वही गार्डन के मेंटेनेंस पर लाखों रुपए व्यर्थ हो रहे हैं। गार्डन में कोई सुविधा नजर नहीं आ रही है। बारिश का जमा पानी के निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। यही वजह है कि थोड़ी सी बारिश होते ही गार्डन पानी से लबा लब हो जाता है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles