सरकण्डा स्थित श्री पीताम्बरा पीठ त्रिदेव मंदिर में श्रावण मास मे महारुद्राभिषेकात्मक महायज्ञ प्रारंभ हो गया है जो कि निरंतर एक माह तक चलेगा। 22 जुलाई से आरंभ सावन सोमवार के अवसर पर त्रिदेव मंदिर में श्री महारुद्राभिषेकात्मक महायज्ञ का आयोजन हुआ। इस अवसर पर नित्य प्रतिदिन प्रातः 9:00 बजे से मध्यान्ह 12:00 बजे तक श्री शारदेश्वर पारदेश्वर महादेव श्री महारुद्राभिषेक नमक चमक विधि से किया जा रहा है। सावन सोमवार के अवसर पर हर साल पीतांबरा पीठ सरकंडा में भगवान शिव की पूजा आराधना की जाती है जहां भक्त दूर-दूर से आकर भगवान शिव की पूजा में शामिल होते हैं। एक माह तक पीतांबरा पीठ में रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया है। जिसमें बड़ी संख्या में भक्त उपस्थित होकर भगवान शिव की आराधना कर रहे हैं।




