Homeहमर बिलासपुरबिलासपुर सहित आसपास के जिलों में बारिश के बाद बढ़ी उमस भरी...

बिलासपुर सहित आसपास के जिलों में बारिश के बाद बढ़ी उमस भरी गर्मी, तापमान 32 डिग्री पार।

न्यायधानी सहित आसपास के क्षेत्र में इन दिनों बारिश के थम जाने से उमस काफी ज्यादा बढ़ गई है। पूरे समय तेज धूप का असर रहने से दिन भर चिपचिपी गर्मी महसूस हो रही है, मौसम विभाग के अनुसार मानसून की गतिविधि सामान्य होने से वर्षा कम हो रही है, संभावना है कि एक-दो दिनों में प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो, वही 11 और 12 जुलाई को वर्षा की गतिविधि में तेजी आने की संभावना जताई जा रही हैं। 9 जुलाई को बिलासपुर का अधिकतम तापमान 32.02 डिग्री सेल्सियस रहा और न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रहा, अनुमान है कि मध्य छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों तक वर्षा की गतिविधि कम रहेगी, तो वही 9 से 12 जुलाई के बीच प्रदेश में एक दो स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है, इन दिनों प्रदेश में मानसून की गतिविधि सामान्य से कम रही हैं, अब लोग बारिश का इंतजार कर रहे हैं ताकि इस उमस भरी गर्मी से राहत मिल सके और वही खेती किसानी में भी तेजी आ सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments