बिलासपुर में महिला की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या, गांव में फैली दहशत हत्या के बाद शव को घर से 100 मीटर दूर फेंका, हत्यारे अब तक फरार

कोटा थाना क्षेत्र में बुधवार शाम एक सनसनीखेज हत्या की वारदात सामने आई। ग्राम खुरदूर के खार में ग्रामीणों ने एक महिला की खून से लथपथ लाश देखी, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मृतका की पहचान गांव की रहने वाली कुंवरिया बाई के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए और पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।पुलिस की टीम एडिशनल एसपी ग्रामीण अर्चना झा और एसडीओपी नुपुर उपाध्याय के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। फोरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वायड की मदद से घटनास्थल पर साक्ष्य जुटाए गए। एफएसएल की टीम ने जमीन पर पड़े खून के धब्बों और शरीर पर धारदार हथियार से हुए वारों की जांच की। पोस्टमार्टम के लिए शव को अस्पताल भेजा गया।पुलिस अधिकारियों ने प्राथमिक जांच में खुलासा किया कि महिला की हत्या कुल्हाड़ी जैसे धारदार हथियार से की गई है। हमलावरों ने ताबड़तोड़ वार कर कुंवरिया बाई की जान ली और शव को घर से करीब 100 मीटर दूर खेत में फेंक दिया। देर रात तक पुलिस की टीम गांव में सर्च अभियान चलाती रही, लेकिन हत्यारे पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।गांव में घटना के बाद डर का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि यह हत्या किसी घरेलू विवाद का नतीजा हो सकती है। पुलिस कुंवरिया बाई की बहन और परिवार के सदस्यों से पूछताछ कर रही है और घर से लापता लोगों की तलाश की जा रही है। फिलहाल हत्या की असली वजह और हत्यारों का सुराग पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles