Homeहमर बिलासपुरबिलासपुर स्टेशन पर प्रीमियम पार्किंग बंद अब यात्रियों को हर जगह मिलेगी...

बिलासपुर स्टेशन पर प्रीमियम पार्किंग बंद अब यात्रियों को हर जगह मिलेगी सामान्य पार्किंग की सुविधा

बिलासपुर रेलवे स्टेशन से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। रेलवे प्रशासन ने स्टेशन परिसर से प्रीमियम पार्किंग की सुविधा समाप्त करने का निर्णय लिया है। अब यात्रियों को स्टेशन के सभी हिस्सों में समान रूप से सामान्य पार्किंग की सुविधा दी जाएगी, जिससे भीड़ प्रबंधन में भी आसानी होगी।रेल मंडल ने यह फैसला स्टेशन के पुनर्निर्माण और आधुनिकीकरण की प्रक्रिया के तहत लिया है।फिलहाल स्टेशन के बाहरी हिस्से में निर्माण कार्य जोरों पर है और इसे सुचारु रूप देने के लिए पार्किंग व्यवस्था में बदलाव जरूरी था।रेलवे का मानना है कि इस कदम से एक ओर जहां सभी यात्रियों को एक जैसी सुविधा मिलेगी, वहीं दूसरी ओर विकास कार्यों की गति भी बढ़ेगी। अब देखना यह होगा कि इस बदलाव के बाद पार्किंग व्यवस्था कितनी व्यवस्थित हो पाती है और यात्रियों को इसका कितना लाभ मिलता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments