शनिचरी बाजार में ठेला अतिक्रमण जस का तस रपटा चौक से शनिचरी तक जाम की स्थायी समस्या, निगम बेखबर

अतिक्रमणशनिचरी बाजार में ठेला अतिक्रमण जस का तस रपटा चौक से शनिचरी तक जाम की स्थायी समस्या, निगम बेखबरAS :- शहर में जहां एक ओर नगर निगम अतिक्रमण हटाने की मुहिम चला रहा है, वहीं दूसरी ओर शनिचरी बाजार इलाके में हालात अब भी पुराने ढर्रे पर हैं। रपटा चौक से लेकर शनिचरी तक सड़क किनारे ठेले और गुमटी वालों का कब्जा बना हुआ है, जिससे रोज़ाना जाम की स्थिति बनी रहती है।स्थानीय लोगों और व्यापारियों का आरोप है कि निगम की कार्रवाई सिर्फ चुनिंदा इलाकों में ही होती है, जबकि शनिचरी जैसे भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों को नजरअंदाज किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि हर दिन सुबह से शाम तक ठेले और गुमटी वालों की भरमार के चलते पैदल चलना तक मुश्किल हो जाता है, वहीं ट्रैफिक भी घंटों फंसा रहता है।दुकानदारों का कहना है कि निगम ने कुछ समय पहले इस क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त करने की बात जरूर कही थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। नतीजतन बाजार क्षेत्र पूरी तरह अस्थायी दुकानों के कब्जे में है।लोगों ने नगर निगम प्रशासन से मांग की है कि शनिचरी जैसे संवेदनशील बाजार क्षेत्रों में भी सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि यातायात व्यवस्था सुधरे और राहगीरों को राहत मिल सके।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles