Homeहमर बिलासपुरबिल्हा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पांच जुआरी गिरफ्तार ,ताश, बोरी फट्टी और...

बिल्हा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पांच जुआरी गिरफ्तार ,ताश, बोरी फट्टी और 2400 नगद बरामद…

बिलासपुर :- ऑपरेशन प्रहार के तहत बिल्हा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना बिल्हा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम बावा तालाब दगौरी में दबिश देकर हार-जीत का जुआ खेल रहे पांच आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। मौके से पुलिस ने 52 पत्ती ताश, बोरी फट्टी और नगदी 2400 रुपये जब्त किए हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।गिरफ्तार आरोपियों के नाम मंगल प्रसाद सतनामी, विजय दिवाकर , अजय कुमार , जुलेश भारद्वाज और धमेन्द्र जांगड़े हैं। ये सभी बिल्हा के दगौरी वार्ड और सतनामीपारा क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी खुलेआम आम जगह पर जुआ खेल रहे थे, तभी दबिश देकर पकड़ा गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments