बिल्हा सचिव के निलंबन होने पर जिला सचिव संघ ने जिला प्रशासन के खिलाफ छेड़ा आंदोलन, एसपी कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर आंदोलन करने की दी जानकारी।

बिल्हा सचिव के निलंबन होने के बाद जिला सचिव संघ ने जिला प्रशासन के खिलाफ आंदोलन छेड़ दिया है। सोमवार को एसपी कार्यालय एसपी को ज्ञापन देकर आंदोलन से अवगत कराने पहुंचे, सचिव संघ ने बताया कि अगर बिल्हा के सचिव का निलंबन रद्द नही किया गया तो वे मंगलवार को जिला स्तर पर प्रदर्शन करेंगे। सचिव संघ के अध्यक्ष की माने तो जनपद पंचायत बिल्हा के ग्राम निपानिया के सचिव राजेंद्र कुमार कनौजे अस्वस्थ चल रहे थे। इसलिए वे मेडिकल में छुट्टी पर थे। इसी बीच अचानक बीते दिन जिला पंचायत के सीईओ बिल्हा स्थित ग्राम निपानिया निरीक्षण पर पहुंच गए। निरीक्षण के दौरान सीईओ जब सचिव राजेंद्र कुमार को अनुपस्थित पाए तो बिना सोचे समझे ही उनका निलंबन आदेश जारी कर दिया। इससे जिला सचिव संघ काफी नाराज है सचिव संघ का कहना है कि अगर जिला प्रशासन ने राजेंद्र कुमार सचिव के निलंबन आदेश को रद्द नहीं किया तो वे लोग मंगलवार को जिला स्तर पर काम बंद हड़ताल करते हुए जिला प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। इसकी जानकारी जिला सचिव संघ ने ज्ञापन के जरिये सीएम, डिप्टी सीएम, सचिवालय, कमिश्नर, कलेक्टर सीईओ और एसपी को दे दी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles