Homeहमर बिलासपुरदेवरी खुर्द हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी से जुड़ी कई समस्याओं को लेकर पार्षद...

देवरी खुर्द हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी से जुड़ी कई समस्याओं को लेकर पार्षद ने बिलासपुर कलेक्टर को सौपा ज्ञापन।

जिला मुख्यालय से महज कुछ ही दूरी पर स्थित देवरी खुर्द हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी है। जहां कई प्रकार की समस्याएं बनी हुई है जिसको लेकर पार्षद के द्वारा बिलासपुर कलेक्टर ऑफिस में आवेदन दिया गया है। देवरीखुर्द कॉलोनी में बुनियादी सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। इसके चलते यहां के रहवासी परेशान हैं। कॉलोनी में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। गृह निर्माण मंडल बिलासपुर की देवरी खुर्द हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी में समस्याओं को लेकर काॅलोनी के लोगों ने बताया कि यहां की सड़कें खराब हैं।रोड चौड़ीकरण की मांग किया गया है। पार्क, पेयजल, नाली, स्ट्रीट लाइट सब्जी बाजार के पास आए दिन समस्या होती रहती है।

यहां के डिवाइडर को तत्काल हटाया जाए ताकि मार्केट में सब्जी लेने वालों को तकलीफ ना हो और सफाई व्यवस्था नहीं होने से परेशानी बढ़ गई है। लेकिन जिम्मेदार अफसर इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। इस कॉलोनी में प्रोफेसर, प्राचार्य, चिकित्सक, अधिवक्ता, इंजीनियर सहित कई विभागों के अधिकारी रहते हैं। इसके बावजूद यहां की समस्याओं पर किसी का ध्यान नहीं हैं। मोहल्लेवासी खुद को छला महसूस कर रहे हैं। कॉलोनी वासियों का कहना है कि सेवा शुल्क में आए दिन बढ़ोतरी की जाती है।लेकिन सुविधाओं में विस्तार नहीं किया जा रहा है। इसके रखरखाव की सम्पूर्ण जिम्मेदारी बोर्ड की है। जिसका संचालन और संधारण का कार्य गृह निर्माण मंडल संभाग नेहरू नगर बिलासपुर द्वारा किया जाता है।

वहीं कॉलोनी वासियों का कहना है कि बाउंड्री नहीं होने से खुद के खर्चे से बाउंड्रीवॉल बनाना पड़ा है। यहां पर कॉलोनी वासियों को पार्किंग से लेकर पेयजल तक का अभाव झेलना पड़ रहा है। पेयजल को लेकर भी वार्ड में दिक्कत बनी हुई है। गृह निर्माण मंडल के द्वारा शुरू में पंप हाउस का निर्माण करवाया गया था। वर्तमान में पानी चढ़ाने के लिए लगाए गए पंप के खराब हो जाने से बगल के पम्प हाउस से पानी चढ़ाया जा रहा है। इसके रखरखाव की सम्पूर्ण जिम्मेदारी बोर्ड की है। जिसका संचालन और संधारण का कार्य गृह निर्माण मंडल द्वारा किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments