बिहार में एनडीए की जीत सुनिश्चित,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बांकीपुर से नितिन नवीन ने दाखिल किया नामांकन, कहा – जनता का भरोसा एनडीए के साथ

बिहार विधानसभा चुनाव के तहत बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार और छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन ने अपना नामांकन दाखिल किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि बिहार में एनडीए के पक्ष में जबरदस्त माहौल है और जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व तथा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की विकासपरक नीतियों पर पूरा भरोसा जता रही है।मुख्यमंत्री ने कहा कि एनडीए की सरकार ने बिहार को विकास की नई दिशा दी है,

और जनता इस बार भी स्थिरता और प्रगति के लिए एनडीए को भारी बहुमत से विजयी बनाएगी। उन्होंने बांकीपुर से नितिन नवीन की जीत को सुनिश्चित बताते हुए कहा कि वे जनता के बीच लोकप्रिय नेता हैं और अपने काम के दम पर भारी मतों से जीत दर्ज करेंगे।इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ डिप्टी सीएम अरुण साव, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे बिहार में एनडीए के प्रति विश्वास की लहर है और आने वाले चुनाव में यह लहर ऐतिहासिक जनादेश में तब्दील होगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles