बीरू खान कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के जिला अध्यक्ष बनाये गए

चिरमिरी – विगत दिन छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग के द्वारा अपने प्रदेश एवं जिला अध्यक्षों की सूची घोषित कर दी गई है। जिसमें नवगठित जिला मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर के जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी चिरमिरी के युवा नेता इसरार मोहम्मद (बीरू) को सौंपी गई है। इससे पहले बीरू खान भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) एवं युवा कांग्रेस में रह कर, पार्टी की मजबूती और युवाओं के बीच काम करते रहे हैं।

युवाओं के बीच खासी सक्रियता रखने वाले इसरार मोहम्मद, अपने राजनैतिक एवं सामाजिक गतिविधियों में रहने के साथ – साथ क्रिकेट, कबड्डी आदि खेलकूद प्रतियोगिताओं में भी दिलचस्पी रखते हैं। इनकी नियुक्ति से युवाओं में हर्ष व्याप्त है और कांग्रेस में अल्पसंख्यक विभाग के सक्रिय भूमिका की उम्मीद जताई गई है। नव नियुक्त अध्यक्ष इसरार मोहम्मद ने अपने इस नियुक्ति पर प्रदेश अध्यक्ष अमीन मेमन, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महन्त एवं प्रदेश तथा जिले के वरिष्ठ नेताओं का आभार जताते हुए, उनके उम्मीदों पर खरा उतर कर, संगठन और पार्टी की मजबूती की दिशा में भरपूर योगदान सुनिश्चित करने की बात कही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles