Homeहमर बिलासपुरमहिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य ने अमरकंटक पहुंचकर महिलाओं से किया...

महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य ने अमरकंटक पहुंचकर महिलाओं से किया संवाद, किया गया भव्य स्वागत

अमरकंटक ।दो दिवसीय प्रवास पर पहुंची भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती दसमति चैटर 1 अगस्त 2023 को अमरकंटक पहुंचकर सर्वप्रथम मां नर्मदा का दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इसके पश्चात अमरकंटक स्थित सामुदायिक भवन में महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक कर उनसे संवाद किया और संगठन की चल रही तमाम कार्यों की समीक्षा की। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा महिलाओं के उत्थान एवं उनके सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही अनेक योजनाओं को लेकर चर्चा की ।


इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती रश्मि खरे जिलाध्यक्ष , पांचों मंडल की अध्यक्ष व उनकी टीम , आशा कार्यकर्ता , आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं , सहायिका तथा समूहों की कार्यकर्ता , सामाजिक महिला कार्यकर्ता उपस्थित रही।
बैठक में सभी पदाधिकारीयो ने पुष्पगुच्छ , शाल , श्रीफल से श्रीमती दसमति चैटर का भव्य स्वागत किया । उन्होंने बैठक के दौरान केंद्र सरकार-राज्य सरकार के कार्यों पर जानकारी लेने के उपरांत सभी महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं साथियों के साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय अमरकंटक पहुंच नवमतदाताओं से संवाद , अन्नसीलेट कार्यक्रम की , कोदो – कुटकी – बाजरा – मक्का आदि की जानकारी भी ली ।


कार्यक्रम में महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य-अनूपपुर प्रभारी उर्मिला कटारे , महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रश्मि खरे , महिला मोर्चा विधानसभा प्रभारी श्रीमती इंद्राणी सिंह , जिले के पांचों महिला मोर्चा मंडल के मंडल अध्यक्ष शिवकुमारी शुक्ला अमरकंटक जयंती मिश्रा राजेंद्रग्राम , चंद्रवती बनवासी बेनीबारी , गिरिजा बाई वेंकटनगर , रीता सिंह पसान , शिवकुमारी शुक्ला अमरकंटक के अलावा श्रीमति बविता सिंह , अंबिका प्रसाद तिवारी , रोशन पनारिया , प्रकाश द्विवेदी , दीपचंद जैन , पत्रकार आदि भारी संख्या में महिला मोर्चा की सदस्य , पदाधिकारियों की उपस्थिति रही ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments