बुधवार को दक्षशीला विद्या निकेतन एवम शुभम विहार विकास समिति के तत्वाधान में अपोलो हॉस्पिटल के माध्यम से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन।

बुधवार को शुभम विहार कॉलोनी में शिव मंदिर प्रांगण स्थित सामुदायिक भवन में दक्षशीला विद्या निकेतन एवम शुभम विहार विकास समिति के तत्वाधान में अपोलो हॉस्पिटल के माध्यम से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमे अपोलो हॉस्पिटल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर रश्मि शर्मा डॉक्टर, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर आशीष जायसवाल, डॉक्टर संकेत ठाकरे एवम उनकी टीम ने अपना विशेष योगदान दिया।

डॉक्टर रश्मि शर्मा ने महिलाओं में जागरूकता लाते हुये उनकी निजी समस्याओं पर चर्चा करते की और विशेष टीप दिए। टाइटन आई प्लस द्वारा लोगों के आंखो को चेक किया गया। इस कार्यक्रम में शुभम विहार कॉलोनी की महिलाओं द्वारा अत्यधिक संख्या में चेकअप हेतु शमिल होकर स्वास्थ्य परीक्षण का लाभ लिया गया। शुभम विहार विकास समिति समय समय पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करता है शुभम विहार विकास समिति के समस्त पदाधिकारीगण एवम महिला समूह एवम दक्ष शिला विद्या निकेतन स्कूल के संचालक श् कौशल सिंह एवम उनकी पूरी टीम का इसमे विशेष योगदान रहा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles