Homeहमर बिलासपुरबुधवार से जन समस्या निवारण शिविर का हुआ आगाज, अगले पूरे महीने...

बुधवार से जन समस्या निवारण शिविर का हुआ आगाज, अगले पूरे महीने अलग-अलग वार्डों में होगा आयोजन।

आमजनों की समस्या के तुरंत निराकरण के उद्देश्य से नगर निगम सीमा क्षेत्र में नगर जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसका शुभारंभ सिन्धी कॉलोनी के वार्ड क्रमांक 20 के पंचायत भवन से किया गया, इस दौरान कुछ लोगों ने इसे चुनावी शिविर कहा तो वहीं कुछ ने दूसरे समस्याओं को शिविर में शामिल नहीं करने का भी आरोप लगाते हुए शिविर को दिखावा बताया तो वही कुछ लोग इसे अपने वार्ड में ही समस्या निवारण के दिशा में अच्छा कदम बता रहे है।

निगमवासियों की समस्या उनके वार्ड में ही दूर करने के उद्देश्य से नगर निगम ने जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन बुधवार से किया है, जिसका शुभारंभ वार्ड क्रमांक 20 के पंचायत भवन सिंधी कॉलोनी से किया गया है, यह समस्या शिविर 10 जुलाई से शुरू होकर 10 अगस्त तक लगभग एक माह तक विभिन्न वार्डों में आयोजित किए जाएंगे। इनमें सड़कों की साफ सफाई, पेयजल, स्ट्रीट लाइट, राशन कार्ड और सड़कों की मरम्मत, आवास, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, भवन निर्माण अनुमति, नियमितीकरण, संपत्ति कर जैसी मूलभूत सुविधा शामिल है। इसके लिए आवेदन लिए गए ।मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्या के निराकरण के लिए लोगों को नगर निगम कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ता था जिसे देखते हुए उनके वार्डो में ही जन समस्या निवारण शिविर के जरिए सुविधा देने आवेदन लिए जा रहे हैं। वार्ड वासियों ने इस शिविर को बहुत ही उपयोगी बताया है।

इसके अलावा इन शिविरों में स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयुष्मान कार्ड बनाने के साथ ही सिकल सेल जांच की सुविधा का लाभ भी लोगो ने उठाया। शिविर में स्थानीय पार्षदों और जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए। शिविर में यथा संभव समस्या के तत्काल समाधान का प्रयास किया गया। कुछ लोगो ने इस शिविर को केवल चुनावी दिखावा बताया, वार्ड वासी ने कहा कि आज अब तक इस तरह के शिविर का आयोजन नहीं हुआ है अब जब स्थानीय चुनाव होने वाले हैं, इसे देखते हुए जनता को लुभाने यह शिविर लगाया गया है।

हालांकि इस समस्या निवारण शिविर का लाभ उन लोगों को जरूर मिलेगा जो निगम के दफ्तर नही जा सकते जैसे महिला बुजुर्ग, दिव्यांग की समस्या निवारण उनके ही द्वार पर हो सकेगा। वार्ड में ही इस प्रकार की सुविधा देने का प्रयास सरकार की जनकल्याणकारी दृष्टिकोण को दिखाता है। अब इसकी सफलता प्राप्त आवेदनों के निराकरण के आधार पर ही तय होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments