श्री राम लला दर्शन योजना के तहत बिलासपुर रेलवे स्टेशन से संभाग के 850 यात्रियों को लेकर रवाना हुई आस्था स्पेशल ट्रेन।

केंद्र सरकार के बाद अब छत्तीसगढ़ शासन ने भी प्रदेशवासियों को रामलला दर्शन कराने के लिए श्री राम लला दर्शन अयोध्या धाम योजना की शुरुआत की है इसी के तहत बुधवार को रामलला दर्शन के लिए बिलासपुर से अयोध्या के लिए ट्रेन रवाना हुई।

आम श्रद्धालुओं को अयोध्या और काशी विश्वनाथ दर्शन कराने के लिए राज्य पर्यटन निगम ने आईआरसीटीसी के माध्यम से भारत गौरव ट्रेन की शुरुआत की है। प्रदेश के चार संभाग से यह ट्रेन प्रत्येक बुधवार को रवाना होगी। इस बुधवार को बिलासपुर से यह ट्रेन रवाना की गई। जिसमें बिलासपुर संभाग के दर्शनार्थी ट्रेन में मौजूद रहे। चुनाव समाप्त होने के बाद राज्य सरकार ने आम जनता के लिए भारत गौरव ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। 10 जुलाई को यह भारत गौरव ट्रेन बिलासपुर सम्भाग से कुल 850 यात्रियों और बिलासपुर जिले से 225 तीर्थ यात्रिओ को अयोध्या और काशी विश्वनाथ के लिए लेकर रवाना हुई। इस ट्रेन में यात्रियों के लिए चाय नाश्ता भोजन के साथ फल की भी व्यवस्था की गई हैं। बिलासपुर स्टेशन में यात्रियों ने बताया कि सरकार की योजना उनके लिए काफी उपयोगी साबित हो रही है। उन्होंने इस योजना के लिए राज्य सरकार के प्रति आभार जताया।

राज्य शासन की पहल पर एक बार फिर से प्रदेशवासियों को रामलला के दर्शन के लिए विशेष ट्रेन से अयोध्या भेजा जा रहा है। बुधवार शाम भी बिलासपुर रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर 8 से राम लला के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं से भरी विशेष ट्रेन अयोध्या के लिए रवाना हुई। इससे पहले रेलवे स्टेशन पहुंचे सभी यात्री श्रद्धालुओं का फुलमाला बैंड बाजे के साथ भव्य स्वागत किया गया। छत्तीसगढ़ शासन की ओर से श्री राम लला दर्शन अयोध्या धाम योजना की शुरुआत की गई है, जिसके तहत द्वितीय चरण में श्रद्धालुओं से भरी विशेष ट्रेन को बुधवार की शाम 4:30 बजे अयोध्या के लिए रवाना किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार मौजूद रहे, वहीं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता ललित मखीजा और भृगु अवस्थी ने आगवाई की। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं जिला प्रशासन के अधिकारी और रेल प्रशासन के अधिकारी सहित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

बिलासपुर स्टेशन में इस ट्रेन में जाने वाले यात्रियों के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे। स्टेशन पहुंचे ही यात्रियों को नास्ता, जूस, फल और अन्य सामग्री का वितरण किया गया। इसके लिए स्टेशन के गेट नम्बर एक पर अलग से काउंटर बनाया गया था। छत्तीसगढ़ पर्यटन मण्डल और समाज कल्याण विभाग के माध्यम से छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में इस योजना को चलाया जा रहा है।इस ट्रेन में सफर करने के लिए आधार कार्ड निवास प्रमाण पत्र सहित अन्य दस्तावेज लगेंगे। वहीं आईआरसीटीसी सभी यात्रियों को नि:शुल्क रहने की व्यवस्था भी वहां कर रही है ताकि दर्शनार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles