Homeहमर बिलासपुरबेमेतरा निवासी नंदराम गंधर्व 28 दिन से लगातार पैदल चलकर बीजेपी का...

बेमेतरा निवासी नंदराम गंधर्व 28 दिन से लगातार पैदल चलकर बीजेपी का कर रहा प्रचार, दिल्ली पहुंचकर पीएम से मुलाकात कर; छत्तीसगढ़ की ओर से शुभकामनाएं देने की कही बात।

चुनाव करीब आते ही मतदाताओं, कार्यकर्ताओं में उत्साह और जोश बढ़ता ही जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी और मोदी की लहर चारों ओर दिखाई दे रही है। बेमेतरा के एक छात्र का मोदी लहर का जुनून इतना है कि वह पैदल ही मोदी जी का प्रचार करने 28 दिन से चल रहा हैं। दिल्ली पहुंचकर मोदी जी से मिलकर छत्तीसगढ़ की ओर से शुभकामनाएं देने की बात वह कह रहा हैं। पीएम मोदी के काम से प्रभावित होकर पूरे 543 लोकसभा क्षेत्र की यात्रा करते हुए अक्षत बाटते हुए प्रचार में जुटा है।

मोदी लहर से शायद ही कोई अछूत हो, सभी के सर राम मंदिर और मोदी का जुनून सवार है। इसका सबसे अच्छा उदाहरण ग्राम पटौतिया बेमेतरा का एक युवक है जो 28 दिन की पदयात्रा कर मोदी जी से मिलने दिल्ली जा रहा है। यह नंदराम गंधर्व है जो पटौतिया बेमेतरा का निवासी है, 10 मार्च से गंधर्व अपने एक साथी सहित बेमेतरा से निकला है, 543 लोकसभा क्षेत्र में प्रचार करते हुए वह 7 अप्रैल को दिल्ली पहुंचेगा, और मोदी से मिलकर प्रदेशवासियों की ओर से शुभकामनाएं देने की बात कह रहा हैं। फोन पर ग्रैंड न्यूज़ से चर्चा के दौरान उसने बताया कि अब तक जितने भी प्रधानमंत्री हुए हैं, उनमें सबसे बेहतर काम मोदी जी का हुआ है, यात्रा के दौरान सभी से मिल रहे सहयोग, सेवा से अभिभूत है और मोदी के 400 पार का नारा पूरा होता दिख रहा है। उसने कहा कार्यकर्ता और मतदाता हर जगह उसका स्वागत कर रहे हैं। जो यह बताता है कि इस बार फिर से मोदी सरकार बन रही है।

नंदराम का देश के प्रति प्रेम इतना है कि उसने मानवता के नाम पर अपना सारा अंगदान कर दिया है, भारत माता का सेवक, भाजपा कार्यकर्ता नन्दराम गंधर्व छत्तीसगढ़ से दिल्ली पैदल यात्रा, जन जन से अक्षत देकर आग्रह करते हुए जा रहे है, अबकी बार 400 पार, इस संदेश के साथ दिल्ली के लिए निकले युवक का जगह जगह आम जनता, भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत कर जता दिया है कि पूरा देश उसकी विचाधारा से सहमत हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments