Homeहमर बिलासपुरसप्ताह भर के अंदर बिलासपुर के छठ घाट के पास तिराहा में...

सप्ताह भर के अंदर बिलासपुर के छठ घाट के पास तिराहा में दो लोको पायलटो के साथ चाकू का डर दिखाकर लूटपाट; सरकंडा थाना में शिकायत दर्ज।

अरपा पार सरकंडा थाना अंतर्गत रहने वाले लोको पायलट ने बड़ी संख्या में थाना सरकंडा पहुंचकर चाकू की नोक पर उनके साथ लूटपाट होने की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने पीड़ित पक्षों की शिकायत पर अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।

बड़ी संख्या में थाना सरकंडा पहुंचे लोको पायलटों का कहना है कि अरपा पार छठ घाट लूटपाट का एरिया बन गया है। यहां लम्बे समय से लूटेरे सक्रिय है जो रात के अंधेरे में लाठी डंडा और चाकू की नोक पर लूटपाट करते हैं। सप्ताह भर के अंदर ही यहां दो लोको पायलटो के साथ लूटपाट की घटना घटित हो चुकी है। बीते 5 अप्रैल को मोपका निवासी महेश वर्मा रात तकरीबन 3:30 बजे घर से ड्यूटी जाने निकले थे कि रवि रिसॉर्ट और छठ घाट के पास तिराहा के पास दो बाइक सवार लुटेरे पहुंचे और चलती गाड़ी से महेश वर्मा को रोकते हुए उनके बाइक से चाबी निकाल लिए।

पहले तो लुटेरे ने उनपर चाकू अड़ाकर उनके पास रखे नगद 770 रुपए और एक मोबाइल लूट लिए, वहीं ज्यादा रकम की डिमांड करते हुए उन्होंने उनके मोबाइल से तकरीबन ₹50,000 ऑनलाइन ट्रांजैक्शन करवा लिया। इसी तरह बीते 31 मार्च की रात ड्यूटी से घर जा रहे मोपका निवासी गोविंद यादव को भी लुटेरों ने छठ घाट के तिराहा में ही रोक कर लाठी डंडा से उन पर प्राण घातक हमला करने की बात कहते हुए उनके पास रखे ₹150 ले लिए। इतना ही नहीं जब इतने कम रकम से लुटेरों का मन नहीं भरा तो वे लोग गोविंद यादव के मोबाइल से क्यूआर कोड के जरिए ₹3000 ऑनलाइन ट्रांजैक्शन करवा लिए। पुलिस ने लोको पायलट की शिकायत पर राहुल वर्मा सहित एक अन्य पर लूटपाट, जान से मारने की धमकी देने गाली गलौज और मारपीट सहित अन्य गंभीर धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।

बहरहाल जानकारी मिल रही है कि जिन लुटेरों के खिलाफ लोको पायलटो ने थाना सरकंडा पहुंचकर जान से मारने की धमकी देने के एवज में उनके साथ चाकू की नोक पर लूटपाट करने के मामले में जिनके खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है वह आरोपी राहुल वर्मा पहले से ही जेल में अवैध शराब के मामले में सजा काट रहा है। इसी तरह चापड़ लहराने के मामले में शिवम अडोलिया को भी पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है। सरकंडा पुलिस फिर से जेल में बंद आरोपियों के खिलाफ लूटपाट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में गम्भीर धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments