Homeहमर बिलासपुरबेलगहना क्षेत्र में अवैध खनन और परिवहन का खनिज विभाग की कार्यवाही...

बेलगहना क्षेत्र में अवैध खनन और परिवहन का खनिज विभाग की कार्यवाही…

जिले में अवैध खनन और परिवहन के मामले लगातार सामने आते रहते हैं। संबंधित विभाग द्वारा कार्रवाई भी की जाती है। इसके बावजूद इस तरह के मामले थमने का नाम ही नहीं ले रहे। खनिज विभाग ने बिलासपुर जिले के बेलगहना क्षेत्र मे अवैध रेत वाहनों पर कार्रवाई की।बिलासपुर जिला खनिज विभाग द्वारा ठेकेदार की फ्लाइंग स्क्वॉड के सहयोग से 15 रेत ट्रैक्टर ट्राली एक हाइवा अवैध रूप से परिवहन करते हुए पकड़े गए। इससे पहले भी 6 ट्रैक्टर ट्राली जब्त किया गया था, 13 रेत ट्रैक्टर व एक हाइवा क़ो पुलिस चौकी बेलगहना व 2 ट्रैक्टर क़ो केंदा चौकी में खड़े किए गए हैं। बेलगहना क्षेत्र के ट्रैक्टर ट्राली व हाइवा खुलेआम रेत का अवैध परिवहन कर रहे हैं। इस अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए जिम्मेदार माइनिंग विभाग द्वारा कभी कभार एक-दो वाहनों को पकड़कर अपने कर्तव्य की इतिश्री कर ली जाती है दर्जनों ट्रैक्टरों द्वारा किए जा रहे रेत के अवैध कारोबार से शासन को लाखों रुपए की राजस्व हानि हो रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments