Homeहमर बिलासपुर21 साल की सेवा के बाद सेना से रिटायर्ड जवान का भव्य...

21 साल की सेवा के बाद सेना से रिटायर्ड जवान का भव्य स्वागत…

भारतीय सेना में 21 साल सेवा देने के बाद रिटायर हुए जवान मनोज कौशिक का उनके गांव पांड में दूल्हे की तरह भव्य स्वागत किया गया। जैसे ही वे बिलासपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे, वहां पहले से मौजूद ग्रामीणों ने ढोल नगाड़ों और ‘भारत माता की जय’ के नारों से माहौल गूंजा दिया। यात्रियों को लगा कि कोई नेता या मंत्री आ रहा है, लेकिन जब मनोज उतरे, तो पूरा स्टेशन सम्मान और उत्साह से भर उठा।मनोज कौशिक 2003 में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे और कश्मीर, पंजाब, राजस्थान, सिक्किम, हरियाणा सहित कई सीमावर्ती इलाकों में सेवाएं दीं। 31 मार्च को सेवानिवृत्ति के बाद जब वे घर लौटे, तो रेलवे स्टेशन से गांव तक रैली निकाली गई। पूरे रास्ते देशभक्ति के गीत बजते रहे और लोग उनका अभिनंदन करते रहे।मनोज के स्वागत के लिए विकास वर्मा, शारदा वर्मा, अदिति वर्मा और कौशल कौशिक सहित कई युवा जुटे थे। उनके घर पहुंचने पर ग्रामीणों ने माल्यार्पण कर उनका सम्मान किया।बचपन से ही मेधावी रहे मनोज ने तखतपुर ब्लॉक में आठवीं कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। उनके स्वागत से पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल रहा, जिससे सेना के प्रति सम्मान और बढ़ गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments