Homeहमर बिलासपुरभगवान श्री राम के जन्मोत्सव रामनवमी पर हर वर्ष की भांति इस...

भगवान श्री राम के जन्मोत्सव रामनवमी पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सदर बाजार स्थित प्राचीन वेंकटेश मंदिर से भव्य शोभा यात्रा निकाली गयी।

भगवान श्री राम के जन्मोत्सव रामनवमी पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सदर बाजार स्थित प्राचीन वेंकटेश मंदिर से भव्य शोभा यात्रा निकाली गयी। पिछले 50 वर्षों से यह शोभा यात्रा निकाली जा रही है। आयोजन का यह 51वा वर्ष है। दोपहर बाद शाम को यहां गाजे बाजे के साथ शोभा यात्रा निकली, जिसमें भगवान श्री राम और हनुमान जी की झांकी सम्मिलित रही। झांकियां को सजाने में ही 5 क्विंटल से अधिक फूलों का इस्तेमाल किया गया। राम भक्त हनुमान की अगुवाई में वेंकटेश मंदिर से यह शोभायात्रा निकली, जिसमें भगवान राम के दरबार, मारीच वध, भगवान व्यंकटेश, तुलसी महाराज, श्री रामचरितमानस, रामेश्वर शिवालय मंदिर की झांकियां शामिल रही।

अलग-अलग समाज और संगठन के लोग अपने-अपने बैनर और ध्वज के साथ शोभायात्रा का हिस्सा बने। सदर बाजार से निकली शोभायात्रा का 27 से अधिक स्थानों पर स्वागत किया गया। शोभायात्रा में 108 कलश लिए महिलाओं के अलावा पंथी, कर्मा, सुआ, ददरिया नृत्य समूह, भजन मंडली भी शामिल रही। इस शोभायात्रा में गौ माता संरक्षण का संदेश देते हुए गौ माता की झांकी भी सम्मिलित की गई। इस वर्ष अयोध्या में रामलला का भव्य मंदिर बन जाने से राम भक्तों में अपार उत्साह है। यही उत्साह बिलासपुर के श्री रामनवमी शोभायात्रा में भी नजर आई। नगर भ्रमण कर यह शोभायात्रा उस स्थल पर लौट आई जहां से इसकी शुरुआत हुई थी। जहां प्रभु की आरती कर प्रसाद का वितरण किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments