शुभम् विहार कल्याण समिति के तत्वावधान में शुभम् विहार कॉलोनी के सभी बच्चों, युवाओं, बुजुर्गों और मातृशक्ति के द्वारा रामनवमी के पावन पर्व को धूमधाम से मनाते हुए भव्य शोभायात्रा निकाली गई।

शुभम् विहार कल्याण समिति के तत्वावधान में शुभम् विहार कॉलोनी के सभी बच्चों, युवाओं, बुजुर्गों और मातृशक्ति के द्वारा रामनवमी के पावन पर्व पर आज सुबह 7 बजे शुभम् विहार शिव मंदिर से मंगला चौक तक भव्य शोभायात्रा को संबोधित करते हुए हिंदू दैनंदिनी न्यास के ललित अग्रवाल ने बताया कि पंचाग तिथि चैत्र शुक्ल नवमी बुधवार अंको में तिथि युगाब्द 5126/01/01/09/04 के अनुसार रामनवमी मनाई जाती हैं ना कि आंग्ल तिथि 17 अप्रेल 2024 के आधार पर।

छत्तीसगढ़ के भाचा श्रीराम लला की जन्मजयंती रामनवमी के रूप में मनाई जा रही हैं। 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली नवमी में अयोध्या सहित संपूर्ण देश मे लोगों का उत्साह देखते ही बनता हैं। शुभमविहार स्थित शिवमंदिर प्रांगण में सुबह से ही पीला, लाल, गेरूवा पारंपरिक परिधान धारण किये लोगों का हुजूम शोभायात्रा हेतु एकत्रित होने लगा। शोभायात्रा को सफल बनाने हेतु संतोष प्यासी, पवन उपाध्याय, आर पी मिश्रा, राजकपूर गुप्ता, हरिभाई पटेल, श्रद्धानन्द पांडेय, छगनलाल यादव, एम एल बरसैया और आख़िलानन्द पांडेय का विशेष आर्थिक सहयोग रहा। मार्ग में जगह जगह पर स्वयंस्फूर्त जनता द्वारा पुष्प वर्षा कर, फ्रूटी व शीतल जल की व्यवस्था कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। रास्ते भर शंख, घंटा ध्वनि, झांल मजीरा के आध्यात्मिक सुर से आकाश गुन्जायमान था। शुभम् विहार कल्याण समिति द्वारा प्रत्येक श्रद्धालुओं हेतु व्यापक सेब, केला, अंगूर तथा पेड़ा प्रसाद की व्यवस्था की गई। अष्टगंध और सिन्दूर का त्रिपुण्ड माथे पर अत्यंत मनोहारी और हिन्दूमय लग रहे थे।

ऐतिहासिक शोभायात्रा में नरेंद्र गोपाल, सत्यनारायण पांडेय, हरि भाई पटेल, रितेश भाई पटेल, हेमंत पटेल, गुणवंत पटेल, राजमोहन मिश्रा, राजन सिंह, राजेश शर्मा, उमेश पाण्डेय, निलेश अग्रवाल, दीपक यादव, संतोष तिवारी, एम एल बरसैया, आर पी मिश्रा, आकाश शर्मा, ललित अग्रवाल, छगनलाल यादव, राहुल ताम्रकार, भरत भाई, ह्रदयानंद पाण्डेय, तारा पटेल,लता पटेल, सुमन मिश्रा, सीमा पांडेय, लक्ष्मी साहू, सरिता , सत्या , इन्दुबाला, रेनु पाण्डेय, निशा अग्रवाल, मोनिका अग्रवाल, हनी अग्रवाल, गुड्डी पाठक , मंयक अग्रवाल, सुमन मिश्रा, सीमा पाण्डेय, नरेन्द्र गोपाल, प्रभात उपाध्याय, पियूष, शिवांश पाण्डेय, आर्या पाण्डेय, राजेश शुक्ला, विनोद अवस्थी, प्रमोद अवस्थी, श्रद्धानंद पाण्डेय, सत्यनारायण पाण्डेय, प्रभात उपाध्याय, उदित पाण्डेय, तेजस सिंह ,भूपेंद्र यादव, सुरेश पटेल, करसन भाई, वसंतभाई पटेल, शिवजीभाई पटेल, विकास दुबे आदि श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles