भाई के जमीन को खुदका बताकर फर्जी तरीके से इकरारनामा कर चेक के माध्यम से लाखों रुपये लेकर जालसाजी करने के मामले में एफआईआर दर्ज।

अपने भाई के जमीन को खुदका बताकर फर्जी तरीके से इकरारनामा कर चेक के माध्यम से लाखों रुपये लेकर जालसाजी करने के मामले में सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक विजय कुमार सिदारा के द्वारा रतन कुमार पीपलवा के नाम का इमलीपारा में स्थित नजूल प्लाट नंबर 31/13 क्षेत्रफल 765 वर्गफीट को बिक्री करने गिरिश कान्जनी से 49 लाख 50 हजार रूपये में सौदा कर 12 लाख 95 हजार 500 सौ रुपये रूपये चेक के माध्यम से एवं 5 लाख रूपये नगद देकर शेष राशि 31 लाख 55 हजार, 500 सौ रूपये को विजय सिदारा अपने पास रखकर उसके बदले में अपने भाई एवं स्वामित्व की भूमि खसरा नंबर 334/38 में से 1250 वर्गफूट को अपना बताकर 55 लाख रूपये में बिक्री करने का पक्का सौदा कर रजिस्ट्री चंदा पीपलवा के नाम कराने का ईकरारनामा कर दो चेक के माध्यम से 12 लाख 90 हजार रूपये प्राप्त ले लिया औऱ प्रार्थिया के नजूल भूमि के बिक्री किये गये बचत रकम 31 लाख 55 हजार 500सौ रूपये को रख लिया। इस तरह विजय सिदारा द्वारा छल पूर्वक धोखाधडी करते हुये हुये 55 लाख रुपये का धोखाधड़ी करना पाया गया। जिस पर आईपीसी की धारा 420 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया गया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles