Homeहमर बिलासपुरभाजपा और कांग्रेस पर आरोपो की बौछार कार्यकर्ताओं में आक्रोश किसानों की...

भाजपा और कांग्रेस पर आरोपो की बौछार कार्यकर्ताओं में आक्रोश किसानों की खून-पसीने की कमाई को फर्जी तरीके से हड़पने का आरोप

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण कांत चंद्रा द्वारा कांग्रेस विधायक बालेश्वर साहू पर लगाए गए गंभीर आरोपों के बाद जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश व्याप्त है।आज सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता एकजुट होकर सड़कों पर उतरे और कांग्रेस विधायक बालेश्वर साहू का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि किसानों की खून-पसीने की कमाई को फर्जी हस्ताक्षर, ब्लैंक चेक और बैंक दस्तावेजों के माध्यम से हड़पना एक बड़ा अपराध है, जिसे किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए कांग्रेस पार्टी की किसान विरोधी मानसिकता और दोहरे चरित्र की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि जो पार्टी किसानों के नाम पर राजनीति करती है, उसी के विधायक किसानों को आर्थिक रूप से तबाह करने में लगे हैं — यह अत्यंत शर्मनाक है।भाजपा कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार जैजैपुर को ज्ञापन सौंपकर मांग की कि भ्रष्टाचार और आपराधिक मामलों में लिप्त विधायक बालेश्वर साहू की तत्काल गिरफ्तारी की जाए, ताकि वे अपने पद का दुरुपयोग कर साक्ष्यों से छेड़छाड़ न कर सकें। साथ ही पीड़ित किसानों को उनके नुकसान का पूरा मुआवजा और न्याय दिलाया जाए।भाजपा ने स्पष्ट कहा है कि किसान विरोधी और अपराध में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। यह आंदोलन अब तब तक जारी रहेगा जब तक किसानों को न्याय और भ्रष्टाचारियों को सजा नहीं मिलती।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments