भाजपा कार्य समिति की बैठक में आगामी नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव की रणनीति पर मंथन।

निकाय और पंचायत चुनाव की तैयारी भाजपा ने शुरू कर दी है, संगठन में विस्तार की चर्चा भी भाजपा के कार्य समिति में की गई।गुरुवार को तिफरा के एक भवन में भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी की बैठक हुई। बैठक में आगामी चुनाव और संगठन की गतिविधियों पर चर्चा की गई।

15 से 20 जुलाई तक प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के द्वारा समस्त जिलों में कार्य समिति की बैठक आयोजित करने निर्देशित किया गया है, इसी कड़ी में गुरुवार को जिला भाजपा कार्य समिति की बैठक तिफ़रा में आयोजित की गई। इस बैठक में जिले भर के भाजपा के कार्यकर्ता शामिल हुए, जिनके बीच पिछले दिनों संपन्न हुए लोकसभा चुनाव के साथ-साथ आगामी नगरीय निकाय चुनाव, जिला पंचायत चुनाव के साथ-साथ पार्टी की आने वाले गतिविधियों की जानकारी दी गई।

इस बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ विधायक और कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में कार्यकर्ताओं को आगामी दिनों में नगरीय निकाय चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार रहने के लिए निर्देशित किया गया है ,क्योंकि अब नगरीय निकाय चुनाव में तीन से चार महीने का ही वक्त बचा है । बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा कि चुनाव के साथ संगठन की तैयारी भी महत्वपूर्ण विषय है। इस पर सभी से राय शुमारी लेकर निर्णय लिया गया है भाजपा के जिला अध्यक्ष रामदेव कुमावत ने भी बैठक की रूपरेखा को विस्तार से बताया।

बैठक में बड़ी संख्या में जिले भर के कार्यकर्ता शामिल हुए । इस दौरान कार्यकर्ताओं में भी जबरदस्त उत्साह नजर आया। उनका कहना है कि आगामी स्थानीय चुनाव में भी भाजपा का परचम लहराएगा। उन्होंने इस बैठक को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि सब की राय से भाजपा में निर्णय होते हैं। बैठक से कार्यकर्ताओं में एक जोश फूंक दिया गया है इसका फायदा आगामी चुनाव में दिखाई देगा।

भाजपा लोकसभा और विधानसभा की तरह छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और जिला पंचायत चुनाव में भी परचम लहराना चाहती है। यही वजह है कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं को आगामी चुनाव के लिए निर्देशित कर रही है क्योंकि जिला कार्य समिति की बैठक में किस तरह से कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाकर अपने कार्य योजनाओं के साथ शासकीय योजनाओं का प्रचार प्रसार करना है इस संबंध में विस्तार से जानकारी उपलब्ध कराई गई । इसके अलावा आगामी दिनों में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा संगठन के विस्तार और जिला स्तर पर संगठन को मजबूत करने की दिशा में भी दिशा निर्देश दिए गए। वहीं बैठक में कार्यकर्ताओं से भी सुझाव आमंत्रित किए गए, जिससे पार्टी को मजबूती मिलने के साथ उनकी समस्या का भी समाधान किया जा सके।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles