Homeहमर बिलासपुरसरकारी प्लॉट पर कब्जा कर पक्का मकान बना रहा सरपंच लल्लूराम, कलेक्टर...

सरकारी प्लॉट पर कब्जा कर पक्का मकान बना रहा सरपंच लल्लूराम, कलेक्टर को सौपा ज्ञापन।

तखतपुर के करगी रोड पाली सरपंच के खिलाफ शिकायत लेकर ग्रामीण कलेक्टोरेंट पहुंचे, ग्रामीणों ने बताया कि पाली पंचायत का सरपंच लल्लू राम साहू ने वहां के 30 से 35 एकड़ सागौन वाले सरकारी प्लांट पर कब्जा कर लिया है, वह सागौन के पेड़ काटकर प्लाटिंग कर रहा है और पक्के मकान का निर्माण कर लिया है।जमीन की बंदरबट करके बाहरी लोगों को बसाने का खेल पाली पंचायत में चल रहा है। ग्रामीण इसकी शिकायत पहले भी जन दर्शन में कर चुके हैं, ज्ञापन देने आए वीर सिंह मरावी ने बताया कि आज तक कार्यवाही नहीं हुई है। इससे सरपंच लल्लू राम के हौसले बुलंद है

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments