भाटापारा क्षेत्र के हेमू कल्याणी वार्ड में स्थित घर पर धावा बोलते हुए चोर नगद और जेवर चुरा ले गया, जिसकी शिकायत के बाद पुलिस ने करीब 500 सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले और फिर चोर तक जा पहुंची। पुलिस ने देवरीडीह बिलासपुर में रहने वाले आरोपी सैंडी चौहान को चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से चोरी की रकम में से ₹20,000 जप्त किए गए हैं।




