सावन के महीने में बाबा भोलेनाथ के दर्शन पाने की अभिलाषा हर शिवभक्त की होती है। खासतौर पर सावन के महीने में भगवान शिव को जल अर्पित कर उनसे सुख समृद्धि की कामना करते हैं, तो वहीं झारखंड के देवघर में मौजूद ज्योर्तिलिंग में सावन के पूरे महीने देश भर से शिव भक्त पहुंचते हैं, और बाबा का जल अभिषेक करते हैं, इसी कड़ी में बिलासपुर से भी बड़ी संख्या में कावड़ियों का जत्था बाबा भोलेनाथ के लिए रवाना हो रहा है। शुक्रवार को भी बड़ी संख्या में गोंड़ पारा से देवघर के लिए भक्त रवाना हुए, यह सभी कावड़िया पिछले 20 से 30 वर्षों से हर वर्ष बाबा भोलेनाथ के दर्शन करने उनके द्वारा पर पहुंचते हैं।

शुक्रवार को बिलासपुर रेलवे स्टेशन में चारों ओर बोल बम के नारे गूंज रहे थे, बाबा धाम की यात्रा करने बड़ी संख्या में भगवा वस्त्र पहने कांवरिया उत्साहित होकर जयकारा लगाते हुए डमरू बजाते रहे। उनका कहना है कि बाबा के दर्शन करने 365 दिनों तक इंतजार करते हैं, अब जाकर वह दिन आया है, गोड़पारा से बोल बम जत्था रवाना होने से पहले डमरू बजाकर सभी का अभिवादन किया और उन्होंने बताया कि हर साल बाबा के दर्शन करने बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।



सावन के महीने में बड़ी संख्या में शिव भक्त झारखंड के बाबा धाम दर्शन करने पहुंचते हैं। न सिर्फ बच्चे युवा बुजुर्ग बल्कि महिलाएं भी कावड़ यात्रा में उत्साह के साथ भाग लेती है, तोरवा की भक्त का कहना है वह पिछले 20 सालों से बाबा के दर्शन करने हर साल जाती हैं। घर परिवार की मंगल कामना के साथ यह यात्रा करती है और आगे भी यात्रा जारी रहेगी।


भक्त सुल्तानगंज से जल लेकर 120 किलोमीटर पदयात्रा करते हुए बाबा भोलेनाथ के द्वार देवघऱ पहुंचते हैं, जहां जल अभिषेक कर उनसे परिवार की सुख समृद्धि की कामना के साथ हमेशा खुशहाली बनाए रखने की कामना भी करते हैं। बिलासपुर रेलवे स्टेशन से रवाना होने के दौरान इन कावड़ियों ने बताया कि भक्ति मय और उल्लास का पूरा सैलाब उन्हें बोल बम में नजर आता है इसके साथ ही आस्था और श्रद्धा का जो सैलाब वहां देखने को मिलता है वह एक अलग ही अलौकिक अनुभव कराता है।



