भादो माह लगते ही तेज गरज चमक के साथ हुई बरसात, किसानों में इस साल को फसल के लिए कहा वरदान।

भादो ने अपना असली रूप दिखाना प्रारंभ कर दिया है। बुधवार की रात तेज गरज के साथ खूब बारिश हुई। जो गुरुवार की दोपहर तक रही। शहर के कई इलाके इसमें जलमग्न भी हो गए। खेतों में धान की फसल झूमने लगी किसानों ने कहा कि यह हमारा तोहफा है। इसके साथ ही आमजन के चेहरे पर भी मुस्कान है। ग्रामीण इलाके में खेती के लिए इस वर्ष को वरदान माना जा रहा है। किसानों के लिए यह वर्षा अत्यधिक फायदेमंद साबित होगी।

धान की फसलों को अब पर्याप्त पानी मिल रहा है। जिससे उत्पादन में वृद्धि की संभावना बढ़ गई है। इसके साथ ही किसान ने बताया कि अभी जिस प्रकार से वर्षा हो रही है। यह हमारे लिए फायदेमंद है लेकिन हम उम्मीद करते हैं कि इससे ज्यादा बारिश ना हो नहीं तो हमें नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिन में और भी बारिश होने का अनुमान जताया है। जिससे किसानों के साथ-साथ प्रकृति को भी लाभ होगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles