भारतीय जनता पार्टी का आज झंडा दिवस प्रत्येक घर में जाकर झंडा लगाने का कार्यक्रम किया गया। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर प्रत्येक घर में जाकर झंडा लगाना था जिसमें कम से कम 100 झंडा प्रत्येक बूथ में लगना अनिवार्य था।


इसी के तहत आज बूथ क्रमांक 140 में बूथ के कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सूर्या ने झंडा लगाया प्रत्येक घर में सभी को मोदी जी का राम-राम कहा सभी ने मोदी की गारंटी को सराहा और कहा कि मोदी है तो मुमकिन है प्रत्येक घर जाने पर सब ने मोदी की गारंटी और विष्णु देव साय के सुशासन में बढ़ रहे छत्तीसगढ़ लगातार उन्नति और प्रगति के पथ पर अग्रसर हो सभी माता बहनों ने मोदी और विष्णु देव साय को आशीर्वाद दिया।



