भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारी एवं मजदूरों ने 70वे वर्ष में प्रवेश होने पर बिलासपुर में विशाल रैली का आयोजन कर किया शहर भ्रमण।

भारतीय मजदूर संघ के 70वें वर्ष में प्रवेश पर भारतीय मजदूर संघ बिलासपुर की ओर से रैली निकाल कर शहर भ्रमण करते हुए मजदूर संघ के लोग प्रार्थना भवन पहुंचे। मजदूर संघ के पदाधिकारी ने प्रार्थना भवन में उपस्थित समस्त श्रमिकों को संबोधित करते हुए उनके हित पर बात की और कहा कि भारतीय मजदूर संघ का सन 1955 में भोपाल में स्थापन हुआ था। जिसे 70 वर्ष हो गया है। इसके मद्देनजर भारतीय मजदूर संघ की ओर से भोपाल में वृहद रूप से भारतीय मजदूर संघ अपना स्थापना दिवस मना रहा है।

इसी कड़ी में बिलासपुर में भी भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारी एवं मजदूरों ने मिलकर विशाल रैली का आयोजन किया। उसके बाद सभी जल संसाधन विभाग के प्रार्थना सभा भवन में एकत्रित होकर स्थापना दिवस मनाया और एक दूसरे को बधाई दी। पदाधिकारियों ने बताया कि संघ ने निर्णय लिया है कि विभिन्न राज्यों एवं जिलों में भारतीय मजदूर संघ का झंडा लगाया जाए उसे पूरा करते हुए अन्य राज्यों के साथ बिलासपुर जिले के प्रमुख चौक चौराहों और गली मोहल्लों में झंडा लगाया जा रहा है। इसके अलावा संघ ने बताया कि लम्वे समय से गवर्नमेंट मजदूरों को समझ नही पा रही है जिसपर मंथन किया जा रहा है जल्द ही भारतीय मजदूर संघ इस ओर पहल करेगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles