भारी मात्रा में गांजा के साथ पकड़े बिहार के तस्कर , देवरीडीह में किराए के मकान में रहकर कर रहे थे गोरख धंधा।

तोरवा पुलिस ने बिहार के दो गांजा तस्करों को देवरीडीह से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 52 किलो गांजा औऱ 3 मोबाइल जब्त किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर उन्हें जेल भेज दिया। बिलासपुर में आदर्श आचार सहिंता का पालन करते गए लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से करने के उद्देश्य से बिलासपुर पुलिस की ओर से अवैध तरीके से नशे का कारोबार करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही थी।

इसी कड़ी में एसीसीयू और तोरवा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की देवरी डीह सतबहनिया मंदिर के पास सुशांत माली के किराये के मकान में रह रहे बिहार के दो युवकों के द्वारा बड़े पैमाने पर अवैध मादक पदार्थ रखा गया है और उसे बेचने के लिए ग्राहक तलाश की जा रही है। सूचना मिलते ही तोरवा पुलिस और एसीसीयू की टीम ने मौके से सुशांत माली के किराए के मकान में दबिश देकर दो युवकों को 10 लाख 40 हजार रुपये कीमती 52 किलो गांजा औऱ 3 मोबाइल के साथ धर दबोचा। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने खुद को अमित कुमार सिंह और सुब्रत मिहिर बिहार निवासी बताया। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष भेज दिया है।

बहरहाल पकड़े गए गांजा तस्कर आदतन बताये जा रहे हैं, जो पूर्व में भी अवैध मादक पदार्थ गाँजा के साथ पकड़े जा चुके हैं। यह नशे के सौदागरों के साथ मिलकर केवल 10 हजार रुपये लेकर ही गांजा तस्करी और एक राज्य से दूसरे राज्य तक डिलवरी का काम किया करते थे। फिलहाल इस बार भी ये ओड़िसा से गांजा लेकर बिलासपुर डिलवरी के लिए पहुंचे थे और पुलिस के हत्थे चढ़ गए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles