
सूरजपुर जिले में हाथियों का आतंक एक बार फिर बढ़ गया है। रामकोला वन परिक्षेत्र में हाथियों के हमले में पूर्व उपसरपंच की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, पूर्व उपसरपंच अपने तीन साथियों के साथ दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर जंगल में भूली हुई गाय और जड़ी-बूटी की तलाश में गए थे।

वापसी के दौरान अचानक हाथियों का एक झुंड उनके सामने आ गया। झुंड को देखकर सभी लोग घबराकर भागने लगे, लेकिन पूर्व उपसरपंच समय रहते नहीं निकल पाए और हाथियों की चपेट में आ गए।हाथियों ने उन्हें बुरी तरह कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, साथ गए तीन अन्य लोगों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई।घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुँची और आसपास के इलाकों में गश्त बढ़ा दी गई है।

विभाग ने हाथियों के मूवमेंट को देखते हुए ग्रामीणों को जंगल की ओर न जाने और अत्यधिक सतर्क रहने की अपील की है।वन अधिकारियों का कहना है कि झुंड लगातार क्षेत्र में घूम रहा है और शाम–रात के समय इसमें और सक्रियता देखी जा रही है। प्रशासन ने गांवों में अलर्ट जारी करते हुए लोगों से समूह में चलने और किसी भी संदिग्ध हरकत की सूचना तुरंत देने की सलाह दी है।


