भीषण गर्मी के साथ-साथ बिजली आपूर्ति में अहम भूमिका निभाने वाले ट्रांसफार्मरों पर भी लोड बढ़ने लगा है। यही वजह है कि आए दिन लोड बढ़ने के चलते ट्रांसफार्मरों में आग लग रही तो वहीं कई ट्रांसफार्मर ब्लास्ट भी हो रहे हैं। इसी तरह शनिवार की दोपहर राजेंद्र नगर चौक स्थित ट्रांसफार्मर में अत्यधिक लोड बढ़ने की वजह से आग लग गई। आग लगने के चलते दिनभर पूरे राजेंद्र नगर इलाके का विद्युत आपूर्ति ठप रहा।




