भूपेश बघेल का भाजपा सरकार पर निशाना, भ्रष्टाचार और नक्सलवाद पर उठाए सवाल, बिलासपुर दौरे में कांग्रेस के चुनावी दावे, विपक्ष का आरोप लोकतंत्र दबाने का प्रयास

बिलासपुर प्रवास पर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक के बड़े भाई के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने परसदा पहुंचकर शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की।इसके बाद पत्रकारों से चर्चा में भूपेश बघेल ने विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि आगामी पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पूरी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतर रही है और बेहतर प्रदर्शन करेगी। असम को लेकर उन्होंने दावा किया कि वहां राजनीतिक परिस्थितियां बदलने वाली हैं।

नक्सलवाद के मुद्दे पर उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार को घेरते हुए कहा कि यदि सरकार दावा करती है कि नक्सलवाद समाप्त हो चुका है, तो वहां से सुरक्षा बलों को हटा लेना चाहिए और भाजपा नेताओं की सुरक्षा भी समाप्त कर देनी चाहिए।इसके अलावा बघेल ने टेंडर प्रक्रिया में भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कहा कि वर्तमान समय में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं हो रही हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस द्वारा उठाए जा रहे सवालों को लोकतंत्र का हवाला देकर दबाने की कोशिश की जा रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles