मंगलवार की सुबह अघोषित बिजली गुल से सिविल लाइन, एएसपी, सीएसपी कार्यालय सहित अन्य थानों में कामकाज हुई बुरी तरह प्रभावित।

शहर के साथ-साथ पुलिस स्टेशन के अधिकारी कर्मचारी भी अघोषित बिजली कटौती से परेशान है। मंगलवार की सुबह 8 बजे से ठप पड़ी बिजली की समस्या से थाना सिविल लाइन, फिंगरप्रिंट कार्यालय, एएसपी कार्यालय, सीएसपी कार्यालय और रीडरों के दफ्तरों का कामकाज बुरी तरह प्रभावित रहा। थाना प्रभार सिविल लाइन प्रदीप आर्य ने बताया कि थाने में जब से बिजली गुल हुआ है ऑनलाइन एफआईआर, एफआईआर और पासपोर्ट वेरिफिकेशन में भारी समस्या हो रही है। खासकर विधानसभा सत्र के दौरान थाने से जो महत्वपूर्ण जानकारी भी एकत्रित कर भेजी जाती है, उसका काम भी पेंडिंग पड़ा है।

इसी के साथ थानों के कामकाज के अलावा एएसपी कार्यालय, फिंगरप्रिंट कार्यालय और रीडर्स दफ्तरों का कामकाज सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक प्रभावित होता रहा। गौरतलब हो कि मंगलवार की सुबह से बिजली गुल होने के चलते ना केवल थानों का कामकाज बल्कि आसपास के घर वाले भी बिजली की समस्या से जूझते रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles