आगामी 7 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान बिलासपुर का अभिमान ध्येय वाक्य को पूरा करने जिला प्रशासन द्वारा वृहद पैमाने पर स्वीप की गतिविधियां आयोजित की जा रहीं है। इसी कड़ी में स्कूलों में भी मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। मंगलवार को महारानी स्कूल में स्वीप कार्यक्रम के तहत छात्राओं को शपथ दिलाई गई और अपने परिवार जनों को जागरूक करने कहा गया।


इस दौरान बड़ी संख्या में छात्राओं ने मतदान के महत्व को भी जाना, स्कूल के प्राचार्य का कहना है कि छात्र ही देश का भविष्य है। इसलिए इन्हें जागरूक करना जरूरी है, यही अपने घर में जाकर अपने माता-पिता भाई बहनों को भी मतदान के महत्व को समझा पाएंगे इसके बाद सभी छात्राओं को मतदान शपथ दिलाया गया।





