मंगलवार को लोकसभा के लिए तीसरे चरण का मतदान, बिलासपुर सहित छत्तीसगढ़ की शेष 7 सीटों पर चुनाव, कोनी के इंजीनियरिंग कॉलेज में सुबह से ही पोलिंग पार्टियों की गहमागहमी दिखी।

लोकसभा के लिए तीसरे चरण का मतदान, मंगलवार को बिलासपुर सहित छत्तीसगढ़ की शेष 7 सीटों पर होना है, बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र में मतदान करने के लिए मतदान दल का गठन कर लिया गया है, 9000 से अधिक पोलिंग पार्टी चुनाव कराएगी। बिलासपुर में 952 और बेलतरा विधानसभा में 1012 पोलिंग पार्टियों हैं, कोनी के इंजीनियरिंग कॉलेज में सुबह से ही पोलिंग पार्टियों की गहमागहमी रही।

बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले आठ विधानसभा क्षेत्र में 2251 मतदान केंद्र का गठन किया गया है, बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत थर्ड जेंडर की संख्या 99 है, सेवा मतदाताओं की संख्या 1250 है, सोमवार को सुबह से ही कोनी स्थित शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में पोलिंग दलों की गहमागहमी रही, मतदान सामग्री लेकर दल चुनाव कराने के लिए रवाना हुए। कई महिला पीठासीन पहली बार निर्वाचन कार्य मे शामिल हुई उनमें भी उत्साह नजर आया, इतनी बड़ी व्यवस्था के लिए निर्वाचन आयोग को शुभकामनाएं दीं।

कोनी कॉलेज के वितरण स्थल पर संपूर्ण तैयारी नजर आई, मतदान सामग्री का वितरण विधानसभा वार किया गया, सामग्री प्राप्त कर इसे मिलान किया गया, जिससे पूरा परिसर मतदान कर्मियों से भरा रहा। रूट चार्ट के अनुसार दूरस्थ मतदान दलों को पहले रवाना किया गया। सभी वाहन अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय परिसर में पार्क किये गए थे, मतदान सामग्री में प्रमुख रूप से वीवीपैट, कंट्रोल यूनिट, बैलट यूनिट, बस्ता, ग्रीन पेपर सील, पिक पेपर सील, निर्वाचक नामावली की चिन्हित प्रति, स्पेशल टैग और ब्रेल मतपत्र, वोटिंग कंपार्टमेंट मौजूद थे। इसके अलावा दलों के जलपान के लिये फूड जोन भी बनाये गए। चुनाव के बाद सारी सामग्री पुनः यही जमा करना होगा। इस दौरान आर्म्स फोर्स, पुलिस की तैनाती से सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद नजर आई।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles