मंगला में जन समस्या शिविर के दौरान रहवासियों ने गिनाई समस्या, स्कूल में पानी संबंधी समस्या पर पार्षद झाड़ रहा अपना पल्ला।

जन समस्या निवारण शिविर के जरिए लोगों की समस्या दूर करने की बात कही जा रही है, सोमवार को मंगला में जन समस्या निवारण शिविर लगाई गई, इसी से लगा एक सरकारी स्कूल हैं जहां बच्चे पानी की समस्या से लंबे समय से जूझ रहे हैं। महिला स्व सहायता समूह द्वारा यहां मध्यान भोजन बनाया जाता है उन्होंने बताया कि यहां कई समस्याएं हैं पाइपलाइन टूटी होने की वजह से पानी की किल्लत हो रही है, जिससे खाना बनाने में समस्या होती है। जब इसकी शिकायत स्कूल की प्रधान पाठीका से किया गया तो उन्होंने कहा कि पार्षद से बात करें और पार्षद कहते हैं कि स्कूल का मामला है। एक तरफ जन समस्या निवारण शिविर है तो दूसरी ओर पानी की समस्या। इन दोनों का संबंध कहीं ना कहीं यह बताने को काफी है कि निगम को लोगों की समस्या को दूर करने में कोई रुचि नहीं है उसका सरोकार तो केवल शिविर लगाने में है, जबकि स्कूल प्रधान कहती है कि इसके लिए प्रयास किया जा रहा है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles