
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के नवाचारों और माओवाद उन्मूलन की दिशा में हो रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने अंबिकापुर नगर निगम के ‘गार्बेज कैफे’ का उल्लेख करते हुए कहा कि यह पहल प्लास्टिक मुक्त शहर की दिशा में प्रेरणादायक है, जहाँ प्लास्टिक कचरे के बदले जरूरतमंदों को भोजन दिया जाता है।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा छत्तीसगढ़ का उल्लेख हर प्रदेशवासी के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने बताया कि यह पहल स्वच्छता और सामाजिक संवेदना का उत्कृष्ट उदाहरण है। मुख्यमंत्री ने माओवादी क्षेत्रों में देशी नस्ल के श्वानों की भूमिका पर भी गर्व जताया, जिन्होंने विस्फोटक का पता लगाकर जवानों की जान बचाई।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से जुड़ने, ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूरे होने पर उत्सव मनाने और जनजातीय नायकों के योगदान को याद करने का आह्वान किया है। कार्यक्रम के बाद श्री साय ने पुंगनूर नस्ल की गायों को चारा खिलाया और उनकी विशेषताओं की जानकारी ली।


