Homeहमर बिलासपुरराज्योत्सव में आएंगे प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा ने तेज की तैयारियां1 नवंबर को...

राज्योत्सव में आएंगे प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा ने तेज की तैयारियां1 नवंबर को विधानसभा भवन का करेंगे लोकार्पण, दो लाख से अधिक लोगों के जुटने का अनुमान

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के राज्योत्सव अवसर पर 1 नवंबर को प्रस्तावित छत्तीसगढ़ प्रवास को लेकर भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रधानमंत्री इस दिन नव-निर्मित विधानसभा भवन का लोकार्पण करेंगे और एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इस संबंध में भाजपा जिला ग्रामीण की बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिलाध्यक्ष मोहित जायसवाल ने बताया कि बिलासपुर जिले से लगभग 15 हजार कार्यकर्ता सभा में शामिल होंगे।बैठक में पूर्व विधायक डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह जूदेव उपस्थित रहे।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का छत्तीसगढ़ से गहरा संबंध रहा है और उनके नेतृत्व में भारत ने आत्मनिर्भरता और स्वदेशी उत्पादों के माध्यम से विकास की नई दिशा प्राप्त की है।बैठक में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर भाजपा की 150 किलोमीटर लंबी लोकसभा स्तरीय पदयात्रा की रूपरेखा भी तय की गई। यह पदयात्रा 11 से 13 नवंबर तक बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र की विभिन्न विधानसभाओं से गुजरेगी। बैठक में भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments