Homeहमर बिलासपुरमरकाम ने लापता अग्नि वीर का मुद्दा उठाया, सरकार को बताया नाकाम,...

मरकाम ने लापता अग्नि वीर का मुद्दा उठाया, सरकार को बताया नाकाम, 24 को विधानसभा घेराव की तैयारी।

मंगलवार को एक दिवसीय अल्प प्रवास पर बिलासपुर पहुंचे पूर्व मंत्री मोहन मरकाम ने छत्तीसगढ़ भवन में पत्रकारों से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि अग्नि वीर योजना के तहत मुंगेली के गोंडाइया गांव से गए एक अग्नि वीर सैनिक का अब तक पता नहीं चल पाया है, 24 अप्रैल से इस सैनिक की बात अपने परिवार वालों से नहीं हो पाई है। इसके बाद उनके परिवार वाले काफी चिंतित है। उन्होंने लगातार इस मुद्दे को लेकर छत्तीसगढ़ शासन से बात की है लेकिन अब तक उसका कुछ पता नहीं चल पाया है, इसके बाद इन्होंने जब कांग्रेस पार्टी से इस संबंध में जानकारी दी तो वह आज मुंगेली के गोंडईया ग्राम में इस परिवार से मिलने पहुंचे थे।

जहां उन्होंने छत्तीसगढ़ शासन से इस दिशा में पहल करने की बात कही है और जल्द से जल्द उक्त सैनिक को सकुशल छत्तीसगढ़ लाने की बात कही है। छत्तीसगढ़ सरकार के 9 महीने के कार्यकाल पर तीखे प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि 9 महीने में छत्तीसगढ़ की जनता अपराध से त्रस्त हो चुकी है जिसका आने वाले समय में कांग्रेस विरोध भी कर रही है इसके अलावा भी उन्होंने अपने प्रदेश अध्यक्ष बनने के सवाल पर कहा कि वह पार्टी के कार्यकर्ता है और वह कार्यकर्ता की तौर पर ही रहना चाहते हैं। संगठन उन्हें जो भी जिम्मेदारी देगा उसका वे निर्वहन करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments