Homeहमर बिलासपुरमरवाही के नाका जंगल में पकड़े गए तस्कर, पशु तस्करी गिरोह का...

मरवाही के नाका जंगल में पकड़े गए तस्कर, पशु तस्करी गिरोह का फरार मुख्य आरोपी गिरफ्तार

थाना मरवाही क्षेत्र के ग्राम बहरीझोरकी नाका जंगल में पकड़े गए पशु तस्करी प्रकरण में फरार मुख्य आरोपी जागेश्वर नायक निवासी ग्राम पीरीमहुआ, प्रेमनगर, जिला सूरजपुर (छ.ग.) को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।जिले के सक्रिय गौ सेवकों से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम मटियाडांड से कुछ तस्कर अवैध रूप से मवेशियों को मध्यप्रदेश की ओर ले जा रहे हैं। घटनास्थल पर की गई घेराबंदी में छह आरोपियों को गिरफ्तार कर 13 मवेशियों को सुरक्षित बरामद किया गया था, जबकि मुख्य आरोपी जागेश्वर नायक और उसके कुछ साथी मौके का फायदा उठाकर जंगल की ओर भाग गए थे।एसडीओपी मरवाही दीपक मिश्रा के सुपरविजन में थाना प्रभारी निरीक्षक सनीप रात्रे एवं साइबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक सुरेश ध्रुव की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए तकनीकी निगरानी और लगातार ट्रैकिंग के माध्यम से आरोपी को गिरफ्तार किया।पूछताछ में यह तथ्य सामने आया कि इस प्रकरण में आरोपी जागेश्वर नायक ही मवेशियों की खरीद, चरवाहों की व्यवस्था तथा उन्हें मध्यप्रदेश के बरघाट-लपटा-गढ़ही मार्ग के रास्ते बूचड़खानों तक भेजने का कार्य संचालित कर रहा था।आरोपियों से मौके पर 11 मवेशी, 5 रस्सियां और 5 लाठियां भी जब्त की गई थीं।आरोपी को अंतर्गत धारा 4, 6, 10 छत्तीसगढ़ कृषि पशु परिरक्षण अधिनियम 2004, धारा 11 पशु क्रूरता अधिनियम 1960,के बी.एन.एस. के तहत गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई की गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments